वर्ल्ड हेरिटेज कमेटी ने लिवरपूल मैरीटाइम मर्केंटाइल सिटी को यूनेस्को की विश्व विरासत सूची से हटा दिया है. बता दें कि ब्रिटिश साम्राज्य के निर्माण में एक प्रमुख व्यापारिक बंदरगाह के रूप में उनकी भूमिका के लिए साल 2004 में लिवरपूल के डॉक को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल के रूप में सूचीबद्ध किया गया था.
इस सिटी में में पियर हेड, अल्बर्ट डॉक और विलियम ब्राउन स्ट्रीट सहित छह स्थान शामिल थे. बता दें, लिवरपूल के ऐतिहासिक डॉकलैंड्स में मौजूद छह इलाकों ने 18वीं और 19वीं शताब्दी में दुनिया के प्रमुख व्यापारिक केंद्र को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. साल 2012 में इन ऐतिहासिक डॉकलैंड्स के बड़े पैमाने पर पुनर्विकास के प्रस्ताव के बाद यूनेस्को ने इसे संकटग्रस्त विश्व विरासत की सूची में शामिल किया था.